Eye Flu: आई फ्लू क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, बचाव और इलाज

Eye Flu in Hindi:- आई फ्लू को मेडिकल भाषा में कंजंक्टिवाइटिस और पिंक आई भी कहा जाता है, Eye Flu आम लोगों की भाषा में इसे आंख आना भी कहते हैं। बारिश और बाढ़ की वजह से देश के कई राज्यों में स्थिति बिगड़ी हुई है। बारिश के मौसम में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है और इसकी वजह से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बाढ़ और बारिश की वजह से इन दिनों आंखों की बीमारी तेजी से फैल रही है। गली-मोहल्ले से लेकर सड़कों पर आपको काला चश्मा लगाए लोग दिख जाएंगे।

Eye Flu
Eye Flu

Eye Flu Symptoms

आंखों में इन्फेक्शन की वजह से लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आपको भी इस मौसम में आंखों में लालिमा, दर्द, खुजली और सूजन की समस्या हो रही है, तो हल्के में न लें। ये लक्षण आई फ्लू का संकेत हैं। आई फ्लू को मेडिकल भाषा में कंजंक्टिवाइटिस और पिंक आई भी कहा जाता है। आम लोगों की भाषा में इसे आंख आना भी कहते हैं। आई की वजह से हर साल लाखों लोग प्रभावित होते हैं।

इस बीमारी में सही समय पर बचाव और इलाज नहीं मिलने की वजह से आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचता है। आइये इस लेख में आसान भाषा में जानते हैं आखिर आई फ्लू क्या है और यह संक्रमण कैसे फैलता है।

आई फ्लू क्या है?- What is Eye Flu in Hindi

आई फ्लू आंखों का संक्रमण रोग है, जिसकी वजह से आंखों में लालिमा, दर्द और सूजन जैसी परेशानियां का सामना करना पड़ता हैं। आई फ्लू वायरस से संक्रमित होने की वजह से होती है और यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैलती है। सीतापुर आंख अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मेंद्र सिंह कहते हैं, आई फ्लू के ज्यादातर मामले एडेनोवायरस के संक्रमण की वजह से होते हैं। संक्रमित व्यक्ति से सीधे संपर्क में आने की वजह से आपको भी यह बीमारी आसनी से हो सकती है। आई फ्लू को पिंक आई (Pink Eye in Hindi) और कंजंक्टिवाइटिस भी कहा जाता है।

आई फ्लू एक वायरल इंफेक्शन है, जिसे मेडिकल की भाषा में कंजक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) कहा जाता है। एक सेल्फ लिमिटिंग इंफेक्शन होता है, जो एक से दो हफ्ते में अपने आप ठीक हो जाता है। हालांकि इसे लेकर लोगों के दिमाग में कई गलतफहमी भी हैं। कई लोग मानते हैं कि आई फ्लू की वजह से आईसाइट पर असर पड़ता है और नजर कमजोर हो सकती है। फिलहाल इस प्रकार की पुष्टि किसी डॉक्टर द्वारा नहीं की गई हैं।

आई फ्लू के कारण- Eye Flu Causes in Hindi

मानसून आने से भले ही चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलती है लेकिन इस मौसम में कई गंभीर बीमारियां होने का डर बढ़ जाता है। दिल्ली सहित कई राज्यों में रोजाना आंखों के इंफेक्शन के मामले सामने आ रहे हैं। हर आयु वर्ग के लोग आई फ्लू (Eye flu) से ग्रसित हो रहे हैं, इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय हैं जिन्हें करने से आपको फ्लू के कारण होने वाली जलन, दर्द और पानी आने की समस्या से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं स्वामी रामदेव का आंखों के लिए बताया गया घरेलू इलाज।

आमतौर पर आई फ्लू गंदगी, धूल-मिट्टी अदि की वजह से होने वाली एलर्जी की वजह से होती है। Eye Flu बीमारी में आंखों के सफेद हिस्से में मौजूद लेयर कंजंक्टिवा में सूजन होती है। बरसात के मौसम में नमी और बैक्टीरिया और वायरस बढ़ जाते हैं और इसकी वजह से आंखों में एलर्जी और इन्फेक्शन हो सकता है। इसके अलावा अगर आप पहले से आई फ्लू से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं, तो इससे भी आपको आई फ्लू होने का खतरा रहता है। इस बचने के लिए आपको आई फ्लू से संक्रमित व्यक्ति से सीधे संपर्क में आने से बचना चाहिए और आंखों को बार-बार छूने से बचना चाहिए।

आई फ्लू के लक्षण- Eye Flu Symptoms in Hindi

आई फ्लू की समस्या में मरीज की आंखों में दर्द, सूजन और लालिमा जैसी परेशानियां का सामना करना पड़ता है। आंखे पुर्ण रूप से लाल दिखने लग जाती है। Eye Flu Symptoms and Treatment इसकी वजह से आंखों से पानी बहने लगता है। संक्रमण बढ़ने पर मरीज को देखने में परेशानी हो सकती है। आई फ्लू के प्रमुख लक्षण कुछ इस प्रकार हैं:-

आई फ्लू के प्रमुख लक्षण

  • आंखों में कीचड़ ज्यादा आना
  • आंखों का लाल होना
  • सुबह उठने पर आंखों का चिपकना
  • आंखों में सूजन
  • आखों में जलन होना
  • आंख दर्द की समस्या
  • आंख से पानी आना और खुजली

आई फ्लू का इलाज- Eye Flu Treatment in Hindi

आई फ्लू के लक्षण दिखने पर सबसे पहले आपको ओवर द काउंटर दवाओं का सेवन करने से बचना चाहिए। लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर मरीज की स्थिति और लक्षणों के आधार पर दवाओं के इस्तेमाल की सलाह देते हैं। ऐसे लोग जो गंभीर रूप से संक्रमित होते हैं, उन्हें कुछ हाई डोज वाली दवाओं के इस्तेमाल की सलाह दी जा सकती है।

आमतौर पर संक्रमण रोकने के लिए डॉक्टर एंटीबायोटिक दवाओं और ड्रॉप्स का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। Eye Flu Duration हॉट और कोल्ड कंप्रेस से भी इस समस्या में आराम मिलता है। इसके अलावा बाहर निकलते समय काला चश्मा लगाने की सलाह दी जाती है। जो भी आप को डॉक्टर द्वारा सलाह दी जाएं उनकी पालना जरुर करें।

अगर वायरल Eye Flu है, तो वो सेल्फ लिमिटिंग टाइप का आई फ्लू होता है। जो समय के साथ ठीक हो जाती हैं। लेकिन उसमें भी पेन रिलिवर और जरूरी दवाएं दी जाती हैं. बैक्टीरियल और एलर्जिक आई फ्लू की जांच के बाद उसका ट्रीटमेंट किया जाता है. इसके साथ ही आंखों में ठंडी सिकाई भी की जा सकती है।

Eye FLU से बचने के उपाय (Prevention and Eye Care tips)

  • थोड़े-थोड़े समय पर अपने हाथों की सफाई करें.
  • आंखों को बार-बार न छुएं।
  • अपने आसपास सफाई रखें।
  • अपनी आंखों को समय-समय पर धोएं।
  • अगर बाहर जाना ज्यादा जरूरी है तो काला चश्मा पहन कर जाएं।
  • पीड़ित व्यक्ति से आई कांटेक्ट बनाने से बचें।
  • संक्रमित व्यक्त के बेड, तौलिया या कपड़े इस्तेमाल न करें।
  • टीवी-मोबाइल से दूरी बनाए रखें।

कितने दिन में ठीक होगा आई फ्लू-: आई फ्लू ठीक होने में 5 से 10 दिन का समय लग सकता है।

आई फ्लू में क्या न करें

  • अगर आपको आंखो का इंफेक्शन हो जाए तो सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें।
  • इसके बाद कहे अनुसार नियमित दवा लें।
  • अपनी उपयोग की चीजें, जैसे- तौलिया और रूमाल किसी के साथ शेयर न करें।
  • आंखों के इंफेक्शन होने पर चश्मे का प्रयोग करें, भूलकर भी लेंस न लगाएं।
  • इंफेक्शन होने के बाद घर पर ही रहें, अगर आप बाहर जाएंगे तो इससे इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाएगा।

Related Faq

[sc_fs_multi_faq headline-0=”h2″ question-0=”नेत्र फ्लू का इलाज कैसे किया जाता है?” answer-0=”नेत्र श्लेष्मला शोथ के लिए चिकित्सीय अनुशंसा की आवश्यकता होती है जिसमें एंटीबायोटिक बूंदों का उपयोग शामिल होता है।” image-0=”” headline-1=”h2″ question-1=”क्या फ्लू आंखों को प्रभावित करता है?” answer-1=”सर्दी या Eye Flu के साथ आने वाली छींक, खांसी और बुखार भी आपकी आंखों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। आंखें शुष्क और थकी हुई हो सकती हैं, और मौसम के तहत आंखों में संक्रमण होना असामान्य बात नहीं है। हमारी आंखें संवेदनशील होती हैं, इसलिए जितना हो सके उनकी देखभाल करना महत्वपूर्ण है ” image-1=”” headline-2=”h2″ question-2=”फ्लू होने पर क्या खाना चाहिए?” answer-2=”हरी सब्जियां,संतरे जैसे हेल्दी फूड को डाइट में शामिल करें, अगर आपके घर में किसी को Eye Flu हो गया है, तो बच्चे को संक्रमित व्यक्ति से दूर रखने की कोशिश करें।” image-2=”” headline-3=”h2″ question-3=”आई फ्लू कितने दिन में ठीक होता है?” answer-3=”इस वायरस से संक्रमित लोग तीन से सात दिन में ठीक हो रहे हैं. वहीं राजधानी दिल्ली के भी अस्पतालों में आंखों के संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।” image-3=”” count=”4″ html=”true” css_class=””]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *